दुख:द – गुलदार ने मासूम को बनाया निवाला ..

गुलदार के हमले में एक मासूम की मौत हो गई है। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार जनपद टिहरी में ग्राम पंचयात पूर्वाल में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव […]

गुलदार के हमले में एक मासूम की मौत हो गई है। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार जनपद टिहरी में ग्राम पंचयात पूर्वाल में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ।

ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने बताया की राज(03) अपने भाई बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उसपर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। उसकी मां ने जब काफी देर खोजबीन की तो मासूम का पता नहीं चला,जिसके बाद आसपास के लोग वहां आ गए।

लोगों ने देखा कि घर के पीछे के रास्ते में खून के धब्बे थे। जिसके बाद डान गेरा तोक में झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है कि, वन विभाग की टीम द्वारा मोके पर पहुंचकर जांच की गयी है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts