गुलदार का आतंक: खेत में काम कर रही महिला पर हमला। गांव में दहशत..

रुद्रप्रयाग, 25 फरवरी 2025: रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के देवल गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गुलदार ने खेत में काम कर रही एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला। हमले के बाद गुलदार महिला को अपने जबड़े में दबाकर पांच खेतों तक घसीटता चला गया। ग्रामीणों […]

रुद्रप्रयाग, 25 फरवरी 2025: रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के देवल गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गुलदार ने खेत में काम कर रही एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला। हमले के बाद गुलदार महिला को अपने जबड़े में दबाकर पांच खेतों तक घसीटता चला गया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही गुलदार फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और राजस्व टीम गांव पहुंच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला अपने खेत में घास निकाल रही थी, तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया।

गांव में दहशत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

गांव वालों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है, लेकिन वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग समय रहते उचित कार्रवाई करता तो यह घटना टाली जा सकती थी।

गुलदार के आदमखोर होने की आशंका से पूरे इलाके में भय का माहौल है। लोगों ने बच्चों को स्कूल भेजना तक बंद कर दिया है। कुछ दिन पहले ही जखोली ब्लॉक के लमवाड़ा गांव में भी गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इस घटना के बाद से ही ग्रामीण वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गुलदार को पकड़ा नहीं गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts