बड़ी खबर : तीन दिनों से लापता दो नाबालिग छात्राएं। हिंदू संगठन के लोगों ने किया एसएसपी कार्यलय का घेराव

रिपोर्टर मुकेश कुमार  हल्द्वानी हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं के मामले में रविवार को परिजनों व सामाजिक संगठन के लोगों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।  बता दें कि छात्राओं को लापता हुए आज चौथा दिन है। 4 दिन बाद भी पुलिस को छात्राओं और आरोपी किशोर के बारे में […]

रिपोर्टर मुकेश कुमार

 हल्द्वानी

हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं के मामले में रविवार को परिजनों व सामाजिक संगठन के लोगों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। 

बता दें कि छात्राओं को लापता हुए आज चौथा दिन है। 4 दिन बाद भी पुलिस को छात्राओं और आरोपी किशोर के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 

एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन पर बैठे दोनों छात्राओं के परिजन और सामाजिक संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यहां तक की पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे तक लगा डाले। 

परिजनों की मांग है कि एसएसपी खुद उन लोगों से आकर बातचीत करें। साथ ही मामले में हो रही कार्रवाई कहां तक पहुंची इसकी जानकारी दें। 

वहीं दूसरी तरफ खबर लिखे जाने तक एसएसपी तो दूर आक्रोशित परिजनों से मिलने के लिए एसपी सिटी या सीओ भी नहीं पहुंचे। 

अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस के द्वारा किया कार्रवाई की जाती है और लापता हुई नाबालिक लड़कियों को पुलिस कब तक सकुशल बरामद कर पाती है। कोई हिंदू संगठन लोगों ने नैनीताल एसपी का पुतला अध्ययन कर कोतवाली के सामने विरुद्ध आया, इसके बाद पुलिस और हिंदू संगठन के बीच की नौकरी देखने को मिली वहीं हिंदू संगठनों को कहना है कि जब तक एसएसपी नैनीताल खुद आकर बात नहीं करेंगे तब तक हिंदू संगठन के लोग ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे,वहीं एसएसपी कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा पढ़कर अपना विरोध जताया।

 

Also Read This

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Job Recruitment 2026: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; इतनी मिलेगी सैलरी 

DRDO Apprentice Vacancy 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं...

Related Posts