हादसा : ट्रक और कार की भिड़ंत। भाजपा जिलाध्यक्ष की मौत..

हरिद्वार बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए। बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परिवार सहित जा रहे थे, […]

हरिद्वार बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए।

बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परिवार सहित जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। 

सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस भीषण हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। 

बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार (45) की मौत हो गई।

पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती है, सुमन देवी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बेटी तनुश्री 15 वर्ष, जया मेक्सवैल बहादराबाद में भर्ती है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts