हादसा : कावड़ियों से भरी डीसीएम और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत । एक की मौत, कई घायल ..

हरिद्वार विशाल सक्सेना  उत्तर प्रदेश के बागपत से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों से भरे डीसीएम और पिकअप वाहन की लक्सर के निकट आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम सवार 11 कांवड़िये घायल हो गए,जिसमें एक गंभीर रूप से घायल कांवड़िये ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया,जबकि अन्य घायलों का […]

हरिद्वार

विशाल सक्सेना 

उत्तर प्रदेश के बागपत से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों से भरे डीसीएम और पिकअप वाहन की लक्सर के निकट आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में डीसीएम सवार 11 कांवड़िये घायल हो गए,जिसमें एक गंभीर रूप से घायल कांवड़िये ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया,जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है,दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

बुधवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बड़ोत थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी सौरभ, पंकज, अंकित, हरिओम समेत 25 शिवभक्त डीसीएम में सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे ,जैसे ही डीसीएम लक्सर से सटे पीपली गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहा पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

हादसे में डीसीएम में सवार चालक रजनीश कुमार समेत सौरभ, पंकज उर्फ आशु, अंकित, हरिओम, अनुज, संदीप, महक सिंह, रामकुमार, यश रावल, गौतम निवासी मलकपुर थाना बड़ोत जिला बागपत यूपी गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को द

सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए लक्सर अस्पताल भिजवाया,जहां गंभीर रूप से घायल सौरभ को कनखल अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन सौरभ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पंकज उर्फ आशु और अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है,अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Also Read This

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

Related Posts