हादसा : तेज रफ्तार बाइक के अज्ञात वाहन से टकराने से दो छात्रों की मौत

हरिद्वार रुड़की हाईवे पर एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार,दुर्घटना बहादराबाद क्षेत्र में रघुनाथ मॉल के पीछे घटित हुई है। मृतकों में एक 11वीं का […]

हरिद्वार रुड़की हाईवे पर एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार,दुर्घटना बहादराबाद क्षेत्र में रघुनाथ मॉल के पीछे घटित हुई है। मृतकों में एक 11वीं का छात्र था, जबकि दूसरा मृतक बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था।
हादसे का कारण तेज रफ्तार कार बताई जा रही हैं। तेज रफ्तार होने के चलते मोटरसाइकिल पर नियंत्रण न रख पाने के चलते हादसा हुआ है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बीते दिनो इसी क्षेत्र में हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर सड़क दुर्घटना में रेवाड़ी हरियाणा के चार यात्रियों की मौत हो गई थी,जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज एम्स में चल रहा है।

 

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts