बड़ी खबर : केदारनाथ में नदी में जा गिरा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो ..

केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के नदी में गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह हेलीकॉप्टर कुछ दिन पहले खराब हो गया था, जिसे रिपेयरिंग के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर से लिफ्ट किया जा रहा था।इस दौरान एमआई 17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को […]

केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के नदी में गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह हेलीकॉप्टर कुछ दिन पहले खराब हो गया था, जिसे रिपेयरिंग के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर से लिफ्ट किया जा रहा था।इस दौरान एमआई 17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में ड्रॉप कर दिया, जिससे थारु कैंप के पास हेलिकॉप्टर नीचे नदी में गिर गया।

देंखे वीडियो:

आपको बता दें कि,24 मई 2024 को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से इस हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी।पायलट की सूझबूझ से हेली में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी। 

लेकीन इस हेलिकॉप्टर को क्रैश तो होना ही था, बस गनीमत रही की आज सुबह वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाते समय इसमें कोई सामान या इंसान नहीं था।

दरअसल, शनिवार को हेली को ठीक करवाने के लिए गौचर हवाई पट्टी ले जाने की योजना थी, जिसके अनुसार सुबह सात बजे करीब वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर से क्रिस्टल एविएशन के हेली को हैंग कर गौचर पहुंचाया जाना था। थोड़ा दूरी पर आते ही हेली के भार एवं हवा के प्रभाव से एमआई 17 का बैलेंस बिगड़ने लगा, जिसके चलते थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर एमआई 17 से हेलिकॉप्टर को ड्रॉप करना पड़ा।

Note : इस हेली क्रैश में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts