हाइकोर्ट न्यूज : 88 पेयजल योजनाओं में भारी अनियमितता पर जांच समिति से मांगा जवाब ..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चमोली जिले के थराली और देवाल में 88 पेयजल योजनाओं में भारी अनियमितताओं संबंधी जनहित याचिका में जांच समिति को 8 सप्ताह के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने बताया कि बागेश्वर निवासी गोपाल वनवासी ने उच्च न्यायालय […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चमोली जिले के थराली और देवाल में 88 पेयजल योजनाओं में भारी अनियमितताओं संबंधी जनहित याचिका में जांच समिति को 8 सप्ताह के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने बताया कि बागेश्वर निवासी गोपाल वनवासी ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा कि चमोली के विकासखंड थराली और विकासखंड देवाल में 88 पेयजल योजनाओं में भारी अनियमितताएं की गई है। उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की, जिसके बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर थराली और देवाल की पेयजल योजनाओं में हुई गड़बड़ियों की एक माह में जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। याचिकाकर्ता का कहना है जिलाधिकारी के आदेशों पर जांच कर रिपोर्ट पेश करने की समयावधि बीत जाने के बाद भी अभी तक जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को नही सौंपी गई। याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय से प्रार्थना कर कहा कि पेयजल योजनाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच जल्द से जल्द जिलाधिकारी को सौंपी जाए ताकि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की जा सके।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts