बड़ी खबर : उत्तराखंड मे यहां से लिखी जा रही हिमाचल में तख्तापलट की पटकथा। रिसोर्ट में बागी विधायक

हिमाचल में चल रही सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के छह बागी विधायक और तीन निर्दलीय विधायक आज उत्तराखंड पहुंचे हैं।  पहले निर्दल और बागी विधायक चंडीगढ़ में थे,जिन्हें आज यह चार्टर्ड प्लेन से शिफ्ट किया गया बताया जा रहा है कि आज चार्टर्ड प्लेन से नौ से दस लोगों का दल ऋषिकेश पहुंचा। सूत्रों […]

हिमाचल में चल रही सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के छह बागी विधायक और तीन निर्दलीय विधायक आज उत्तराखंड पहुंचे हैं। 

पहले निर्दल और बागी विधायक चंडीगढ़ में थे,जिन्हें आज यह चार्टर्ड प्लेन से शिफ्ट किया गया

बताया जा रहा है कि आज चार्टर्ड प्लेन से नौ से दस लोगों का दल ऋषिकेश पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, उनके साथ भाजपा का एक नेता भी है। वहीं, सभी विधायक ऋषिकेश के ही किसी होटल में रुके हैं। 

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के बागी विधायकों में इंद्रदत्त लखनपाल, सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा व देवेंद्र भुट्टो शामिल हैं। 

वहीं निर्दलीय विधायकों में होशियार सिंह, केएल ठाकुर व आशीष शर्मा शामिल हैं। 

अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts