गुड न्यूज: 12वीं में नंदिनी गुप्ता ने 98.8 प्रतिशत अंको के साथ उत्तराखंड में तृतीय स्थान और पौड़ी गढ़वाल जिले में किया टॉप

अनुज नेगी  लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन से नंदिनी गुप्ता ने कला संकाय में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय के साथ उत्तराखंड में तृतीय स्थान और पौड़ी गढ़वाल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं सौरव रावत ने 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय […]

अनुज नेगी 

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन से नंदिनी गुप्ता ने कला संकाय में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय के साथ उत्तराखंड में तृतीय स्थान और पौड़ी गढ़वाल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं सौरव रावत ने 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय की खुशी गड़िया  95.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही ।

इसी क्रम में कक्षा दसवीं में मैत्री बिष्ट 96.2 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर 96 प्रतिशत लेकर ज्योत्सना पांडे  और  दिव्यांशी रावत व सिद्धांत सिंह नेगी संयुक्त रूप से 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 10वीं और 12वीं के स्कूल का बोर्ड रिजल्ट शत- प्रतिशत रहा।

स्कूल प्रबंधन कमेटी के चैयरमेन ब्रिगेडियर वी.एम. चौधरी ने और विद्यालय  के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने सभी छात्रों के उत्कृष्ट परीक्षा फल के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts