सनसनीखेज : युवक ने विस्फोटक सामाग्री से धमाका कर खुद को उड़ाया …

विशाल सक्सेना  पिथौरागढ़ थल के पुराना स्टेशन थल निवासी जगदीश राम पुत्र स्व.चंचल राम (32) ने अपने ही कमरे में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। युवक ने विस्फोटक सामाग्री से खुद को उड़ा दिया,विस्फोटक का धमाका इतना तगड़ा था कि उसमें जगदीश राम का दाहिना हाथ और सिर के चीथड़े उड़कर धड़ से अलग […]

विशाल सक्सेना 

पिथौरागढ़ थल के पुराना स्टेशन थल निवासी जगदीश राम पुत्र स्व.चंचल राम (32) ने अपने ही कमरे में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।

युवक ने विस्फोटक सामाग्री से खुद को उड़ा दिया,विस्फोटक का धमाका इतना तगड़ा था कि उसमें जगदीश राम का दाहिना हाथ और सिर के चीथड़े उड़कर धड़ से अलग हो गये,जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार दोपहर 1 बजे की है, जब वह अपने कमरे में अकेले था ।

जोर के धमाके की आवाज सुनकर लोग उसके कमरे की ओर दौड़े तो कमरे का मंजर देखकर लोग सहम गए ।

लोगों ने घटना की जानकारी आनन फानन में थल थाने को दी, मौके पर पहुंचे एसआई राकेश शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र,कांस्टेबल मुकुल जोशी ने शव का पंचनामा भरा शव का पोस्टमॉर्टम के लिए बेरीनाग में भेजा गया।

जगदीश राम मजदूरी का काम करता था, उसने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने के लिए इतना खतरनाक तरीका क्यों अपनाया यह लोगों के सोच से परे है ।

आत्महत्या के लिए वह विस्फोटक कहां से खरीदकर लाया,यह भी जांच का विषय है।  

 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts