बड़ी खबर : अब पंतनगर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी..

पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हर तरफ़ हड़कंप मच गया।  आनन फानन एयरपोर्ट की सुरक्षा सख्त करते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली।  देशभर में आए दिन इस तरह के फेक […]

पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हर तरफ़ हड़कंप मच गया। 

आनन फानन एयरपोर्ट की सुरक्षा सख्त करते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली। 

देशभर में आए दिन इस तरह के फेक ईमेल के माध्यम से कभी स्कूलों को,कभी एयरपोर्ट को तो कभी हॉस्पिटलों को बम से उड़ने की धमकी दी जा रही है।

हवाई सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी एलायंस एयर के पास  एक धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कंपनी प्रबंधन ने सोमवार की शाम एएआई के मुख्यालय सहित पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर को ईमेल फारवर्ड कर मामले से अवगत कराया।

जिसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने एयरपोर्ट परिसर व टर्मिनल बिल्डिंग सहित रन वे और आवासीय परिसर की  तलाशी ली। 

लगभग तीन घंटे चली इस कार्रवाई में दस्ते को एयरपोर्ट में कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिस्तरीय चेकिंग (मुख्य प्रवेश द्वार, टर्मिनल बिल्डिंग प्रवेश द्वार और बोर्डिंग के समय स्क्रीनिंग) सहित लगेज जांच को बढ़ा दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts