हिंदू युवा वाहिनी ने मातृ शक्ति को सौंपी उत्तराखंड प्रदेश की कमान

हरिद्वार /विशाल सक्सेना  देव भूमि उत्तराखण्ड में हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व गठन को ले कर चल रही बैठको का दौर अब समाप्त हो गया है, सन्त समाज के दिशा निर्देश पर प्रदेश का नेतृत्व मातृ शक्ति को सौंपा गया । समस्त सन्त समाज एवम् धर्माचार्या से विचार विमर्श के बाद  वन्दना गुप्ता को हिन्दू […]

हरिद्वार /विशाल सक्सेना 

देव भूमि उत्तराखण्ड में हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व गठन को ले कर चल रही बैठको का दौर अब समाप्त हो गया है, सन्त समाज के दिशा निर्देश पर प्रदेश का नेतृत्व मातृ शक्ति को सौंपा गया ।

समस्त सन्त समाज एवम् धर्माचार्या से विचार विमर्श के बाद  वन्दना गुप्ता को हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया,वही अभिनव कौशिक को प्रदेश संगठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी सोपी गई ।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज संजय महंत (चेतन ज्योति आश्रम) तथा हरिद्वार गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने भी शुभकामनाएँ दी ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ जी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रेम सिंह जी तथा राष्ट्रीय महासचिव विनीत जी हिन्दू ने सन्त समाज को आश्वासन दिया है कि उत्तराखंड में हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश टीम हिंदुत्व की सेवा में खरी उतरेगी । अगले एक महीने में पूरे प्रदेश में जल्द से जल्द हिन्दू युवा वाहिनी टीम का गठन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts