बिग ब्रेकिंग : आईएएस प्रशांत आर्य पर बढा सीएम धामी का भरोसा। मिली खेल निदेशक की भी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी प्रशांत आर्य को खेल निदेशक के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले ये जिम्मेदारी IRS अधिकारी जितेन सोनकर देख रहे थे,जिनसे ये जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उत्तराखंड में आने वाले 2 महीने बाद 38वें राष्ट्रीय खेलों के रूप में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना […]

उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी प्रशांत आर्य को खेल निदेशक के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
इससे पहले ये जिम्मेदारी IRS अधिकारी जितेन सोनकर देख रहे थे,जिनसे ये जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
उत्तराखंड में आने वाले 2 महीने बाद 38वें राष्ट्रीय खेलों के रूप में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना है,जिसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तराखंड खेल विभाग पर है।
सीएम धामी ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें नेशनल गेम्स से ठीक पहले बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
गौरतलब है कि प्रशांत कुमार आर्य के पास पहले से ही शासन में बाल विकास और महिला कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही वह समेकित बाल विकास परियोजना के निदेशक हैं, और महिला कल्याण के भी निदेशक हैं।
इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक का दायित्व भी उन्हीं के पास है।
अब सरकार ने उन्हें खेल विभाग का भी निदेशक बनाकर उनका ओहदा बढ़ा दिया है।
इसके अलावा युवा कल्याण विभाग की भी जिम्मेदारी उन्हीं को दी जा रही है।
इससे पहले उनके पास आबकारी जैसा भारी भरकम महकमा भी रह चुका है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts