बड़ी खबर : तीन साल में धामी ने कई सख्त फैसलों से बनाई नई साख…

सीएम धामी को आज उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बने 3 साल पूरे हो गए। सीएम धामी के यह तीन साल बेमिसाल रहे। सीएम धामी के सामने कई तरह की चुनौतियां भी आई, लेकिन सीएम धामी के बेहतरीन फैसलो से सब चुनौतियों से सरकार पार पा गई। सीएम धामी अपने लिए गए सख्त फैसलों से एक अलग […]

सीएम धामी को आज उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बने 3 साल पूरे हो गए। सीएम धामी के यह तीन साल बेमिसाल रहे।

सीएम धामी के सामने कई तरह की चुनौतियां भी आई, लेकिन सीएम धामी के बेहतरीन फैसलो से सब चुनौतियों से सरकार पार पा गई।

सीएम धामी अपने लिए गए सख्त फैसलों से एक अलग मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड में स्थापित हुए और इन्हीं सख्त फैसलों से उन्होंने अपनी नई साख बनाई।

वो फैसले चाहे लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो या राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना हो।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर तीन साल पूरे होने पर पोस्ट कर सभी का आभार व्यक्त किया। ओर उत्तराखंड को सशक्त समृद्ध और आत्म निर्भर बनाने का संकल्प लिया है।

सीएम धामी ने लिखा कि,प्रिय प्रदेशवासियों,आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में आज 3 वर्ष पूर्ण हुए हैं। जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इन वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया है और आगे भी इसी प्रकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।

एक ओर जहां तुष्टिकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर तथा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़े हैं वही दूसरी ओर भ्रष्टाचार, नकल माफिया और दंगाइयों पर नकेल कसकर प्रदेशवासियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखण्ड विकास और प्रगति के नए सोपान गढ़ रहा है। सुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्नति और समृद्धि की यह धारा निरंतर बहती रहे इसके लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहा हूं।

आइए हम सभी मिलकर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें। एक बार पुनः आप सभी का कोटि-कोटि आभार!

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts