एक्शन : यहां प्रतिष्ठित व्यापारी के घर आयकर का छापा। छानबीन जारी ..

रूद्रपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं लघु व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुलशन नारंग व उनके सुपुत्र रौनिक नारंग के गल्ला मंडी स्थित प्रतिष्ठानों व सिविल लाईन जनता इंटर कालेज के पास उनके आवास पर आज सुबह लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की।  साथ ही उनकी हरदोई, बहेड़ी व शाहजहांपुर कार्यालयों […]

रूद्रपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं लघु व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुलशन नारंग व उनके सुपुत्र रौनिक नारंग के गल्ला मंडी स्थित प्रतिष्ठानों व सिविल लाईन जनता इंटर कालेज के पास उनके आवास पर आज सुबह लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की।

 साथ ही उनकी हरदोई, बहेड़ी व शाहजहांपुर कार्यालयों में भी दबिश दी गई,जिससे नगर के व्यापारियों में हड़कम्प मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित कई व्यापारी नेता मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने टीम के अधिकारियों से वार्ता की ।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह लखनऊ से आयकर विभाग की टीम ने गुलशन नारंग व उनके सुपुत्र रौनिक नारंग के आवास व प्रतिष्ठानों पर मोर्चाबंदी कर ली थी।

करीब दस बजे गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर दुकान व काशीपुर रोड स्थित विनायक प्लाई कार्यालय खुलते ही टीम ने दबिश दी तथा आवश्यक कागजातों की छानबीन शुरू कर दी ।

दोनों प्रतिष्ठानों के साथ ही नारंग के आवास पर भी पुलिस कर्मी तैनात कर दिये गये ,टीम ने रौनक नारंग के बिजनेस पार्टनर एलायंस कालोनी निवासी सौरभ के आवास पर भी दबिश दी।

समाचार लिखे जाने तक टीम द्वारा कागजातों की छानबीन की जा रही थी।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts