अलर्ट मोड पर श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल : बारिश के बाद बढ़ा डेंगू का खतरा। इमरजेंसी व ब्लड बैंक को दिए खास निर्देश

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अभी 125 डेंगू बैड प्लान किए हैं। डेंगू मरीजों की आवश्यकता के अनुसार मरीजो को डेंगू बैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। देहरादून बारिश के कारण मच्छरों की बढ़ती सम्भावना को देखते हुए अस्पताल ने सतर्कता के मद्देनजर और भी कई महत्वपूर्णं कदम उठाए हैं। […]

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अभी 125 डेंगू बैड प्लान किए हैं। डेंगू मरीजों की आवश्यकता के अनुसार मरीजो को डेंगू बैड उपलब्ध करवाए जाएंगे।

देहरादून बारिश के कारण मच्छरों की बढ़ती सम्भावना को देखते हुए अस्पताल ने सतर्कता के मद्देनजर और भी कई महत्वपूर्णं कदम उठाए हैं।

डाॅ जसकरण बजाद को अस्पताल का डेंगू नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू जाॅच के एलाइजा और रैपिड दोनों टैस्ट की सुविधा उपलब्ध है।

यह जानकारी श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी। 

बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्णं बैठक आयोजित हुई। डेंगू की तैयारियों को लेकर बैठक में सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इमजरेंसी व ब्लड बैंक के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सीएमएस ने कहा कि शहर में हुई बारिश से अब मच्छरों का खतरा बढ़ रहा है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन ने डेंगू मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में समय समय पर फाॅगिंग का कार्य किया जा रहा है। सीएमएस ने फागिंग टीम को सर्तकता के मद्देनजर फाॅगिंग कार्य को और तेज करने के निर्देश जारी किए।  

       मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि पिछले वर्ष बड़ी संख्या में डेंगू मरीज़ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे थे। सभी डेंगू मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार एवम् प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाए गए।

डेंगू सीजन के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक पर दबाव बहुत अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने ब्लड बैंक टीम सदस्यों की सराहना की कि पिछले साल भारी मांग के बावजूद ब्लड बैंक की टीम ने प्लेटलेट्स की मांग को पूरा किया। ब्लड बैंक स्टाफ इस कार्य के लिए दिन रात जुटा रहा। उन्होंने ब्लड़ बैंक व इमरजेंसी की टीम की अलर्ट रहने के दिशा निर्देश जारी किए।

Also Read This

पति की मौत, सिस्टम की बेरुखी: पंजीकरण के बाद भी श्रम विभाग ने नहीं दिया कार्ड, हक की आर्थिक मदद से वंचित रह...

पिथौरागढ़। सुशील खत्री सीमांत में श्रमिक और परिवार के हित के लिए चलाई जा रही श्रम विभाग की योजनाओं की हकीकत सामने आई । एक...

क्राइम: महिला जज के अपहरण की कोशिश, अभद्रता में रैपीडो राइडर पर मुकदमा। हुआ गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक महिला न्यायिक अधिकारी ने रैपिडो चालक पर अभद्रता करने, धमकी देने और अपहरण की कोशिश करने के गंभीर आरोप...

Related Posts