वायरल वीडियो: इंस्टाग्राम पर फेमस होने का चस्का, मेन रोड में अर्धनग्न होकर बाइक से स्टंट का वीडियो वायरल। हुई कार्यवाही..

इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए आज युवा कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। आए दिन अजब गजब हरकतें करते युवाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इनमें भी सबसे ज्यादा युवा बाइक स्टंट करके फेमस होना चाहते हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल का सामने आया है। जिसमें इंस्टाग्राम में […]

इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए आज युवा कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। आए दिन अजब गजब हरकतें करते युवाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
इनमें भी सबसे ज्यादा युवा बाइक स्टंट करके फेमस होना चाहते हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल का सामने आया है। जिसमें इंस्टाग्राम में फेमस होने के चक्कर में युवा में रोड में अर्धनग्न होकर बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है।
नैनीताल पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की और बाइक भी सीज कर दी।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी चैकिंग कर एवं स्टंटबाजों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही हैं।

हल्द्वानी नैनीताल रोड में शर्ट उतार कर अर्धनग्न अवस्था में बाइक FZ15 no UK04AN 5723 से स्टंट किए जाने का वीडियो मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव ने कार्यवाही करते हुए चालक का पता लगाकर चालक श्याम सिंह निवासी तोला रैकूनी रीठासाहिब सोशल मीडिया पर लाइक्स के लालच में बाईक से स्टंट किए जाने पर पुलिस ने उक्त के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर बाइक सीज की गई।
साथ ही नैनीताल पुलिस ने युवाओं से अपील भी कि वे यातायात नियमो का पालन करें। नशे में वाहन न चलाएं एवं स्टंटबाजी न करें, मर्यादा में रहें। नियमों का पालन करें जिससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य व्यक्ति / चालक भी सुरक्षित रहेंगे। ख़तरनाक करतब (स्टंट) आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Related Posts