हादसा : गहरी खाई में गिरी कार।कोऑपरेटिव सचिव समेत दो लोगों की मौत

उत्तराखंड के कोटद्वार से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां गहरी खाई में वाहन गिरने से हुए इस हादसे में कोऑपरेटिव सचिव समेत दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार, चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लाक क्षेत्रांतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार के […]

उत्तराखंड के कोटद्वार से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां गहरी खाई में वाहन गिरने से हुए इस हादसे में कोऑपरेटिव सचिव समेत दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लाक क्षेत्रांतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से उसमें सवार कोऑपरेटिव सचिव समेत एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया। दुर्घटना के बाद से मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।

राजस्व उप निरीक्षक पिंगलापाखा संध्या रावत के अनुसार कोऑपरेटिव सचिव धीरज सिंह (54) पुत्र बलवंत सिंह, ग्राम मरड़ा लगा अंधखिल संगलाकोटी से अल्टो कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके साथ उन्हीं के गांव के मेहरबान सिंह (52) पुत्र रघुवीर सिंह भी सवार थे।

गांव से लगभग दो सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को खाई से बाहर निकलवाया। मृतक धीरज सिंह पोखड़ा ब्लाक के साधन सहकारी समिति देवराड़ी देवी में सचिव थे।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts