बड़ी खबर : औचक निरीक्षण पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर। बिना डॉक्टर लग रही थी अटेंडेंस। कई अधिकारीयों को किया तलब ..

उत्तराखंड के पहाड़ों में आए दिन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बदहाली की खबरें सामने आती ही रहती हैं,साथ ही पहाड़ में डॉक्टर भी नहीं जाना चाहते। ऊपर से अब जो डॉक्टर पहाड़ में है भी वह हॉस्पिटल नहीं पहुंच रहे हैं। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढूंगा का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान […]

उत्तराखंड के पहाड़ों में आए दिन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बदहाली की खबरें सामने आती ही रहती हैं,साथ ही पहाड़ में डॉक्टर भी नहीं जाना चाहते। ऊपर से अब जो डॉक्टर पहाड़ में है भी वह हॉस्पिटल नहीं पहुंच रहे हैं।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढूंगा का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान आयुक्त ने हाजिरी और ओपीडी रजिस्टर चेक किया। 

और ओपीडी रजिस्टर में गजब ही चीज निकल कर सामने आई, डॉक्टर जुलाई महीने में दो दिन आकर पूरे महीने अनुपस्थित रहे, जबकि डॉक्टर की पूरे माह की उपस्थिति हाजिरी रजिस्टर में लगी हुई थी। 

जब कुमाऊं कमिश्नर ने इस बारे में जानकारी करी तब पता चला कि चिकित्सक की हाजिरी वार्ड बॉय द्वारा लगाई जा रही थी, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एमओआईसी भीमताल सहित अन्य अधिकारियों को शनिवार सुबह 10 बजे कैंप कार्यालय हल्द्वानी में तलब किया है। 

अस्पताल में तैनात पर्यावरण मित्र की उपस्थिति भी कम दिखी। जिस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की बात कही।

साथ ही कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी हैडाखान मार्ग, सिनाड जलाशय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रौसिल और जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जेजेएम के तहत हो रहे कार्यों और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करने पड़े।

ग्रामीणों ने बताया कि न्याय पंचायत ओखलढुंगा में 03 माह से लोगों के बिजली के बिल नहीं मिली है। साथ ही लाइनमैन को भी 08 महीने से मानदेय नहीं मिला है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। आयुक्त रावत ने मुख्य अभियंता विद्युत को क्षेत्र के पिछले 03 महीने के बिजली बिलों का ब्यौरा और अन्य जानकारी 15 दिन के भीतर देने के निर्देश दिए।

कुमाऊं आयुक्त ने दीपक रावत ने हल्द्वानी से हैड़ाखान धाम तक मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क मार्ग से जुड़े ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। 

ग्रामीणों ने बताया कि पसोला में जेजेएम योजना के तहत क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाई गयी है, साथ ही घरों में नल भी लग गए है, लेकिन अभी पानी नहीं आ रहा है। 

अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि पंपहाउस में फिनिशिंग का कार्य और कुछ अन्य कार्य बचे है,जिन्हे एक माह के भीतर पूरा करके पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। कुमाऊं आयुक्त ने ईई जल निगम को पसोला क्षेत्र में हर हाल में 27 सितंबर तक पानी की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने लोनिवि नैनीताल को विजयपुर पहाड़पानी पैदल मार्ग को मोटरेबल मार्ग में अपग्रेड करने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में जब हैडाखान मार्ग से ग्रामीणों का संपर्क टूट जाता है तो ऐसे समय में विजयपुर पहाड़पानी मार्ग लाइफलाइन का कार्य करेगा। आपदा के समय दोहरे मार्ग की जरूरत है, इसी को देखते हुए इसके मोटरेबल अपग्रेडशन का प्रस्ताव भेजा जायेगा। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : UPCL में पीसी ध्यानी और UJVNL में एके सिंह बने MD। मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी

देहरादून: उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों में लंबे समय से चल रही प्रबंध निदेशकों (MD) की नियुक्ति प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर...

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Related Posts