बड़ी खबर : बसपा ने तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी…

हाईकमान से मिली सहमति के बाद गढ़वाल सीट पर धीर सिंह बिष्ट, टिहरी पर नेमचंद छुरियाल और अल्मोड़ा सीट पर नारायण राम बसपा के लोकसभा प्रत्याशी होंगे। बसपा ने राज्य में लोकसभा की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

उधर, हरिद्वार में शुक्रवार को भावना पांडे बसपा में शामिल होंगी। वह हरिद्वार से बसपा की प्रत्याशी हो सकती हैं।शुक्रवार को ही हरिद्वार व नैनीताल सीटों पर प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा होगी।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने बताया, हाईकमान से मिली सहमति के बाद गढ़वाल सीट पर धीर सिंह बिष्ट, टिहरी पर नेमचंद छुरियाल और अल्मोड़ा सीट पर नारायण राम बसपा के लोकसभा प्रत्याशी होंगे।

शुक्रवार को रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे अपनी पार्टी का विलय करते हुए बसपा में शामिल होंगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts