बड़ी खबर : टोल टैक्स बढ़ा । नई दरें हुई लागू…

जून के महीने में कई नियमों में बदलाव हुआ है। कई जरूरी चीजों के रेट में वृद्धि हुई है।  अब आपको टोल प्लाजा से गुजरने पर भी ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसका सीधा असर आमजन की जेब पर होगा। देशभर में टोल टैक्स में हो रही वृद्धि के बाद क्षेत्र के टोल प्लाजा पर भी […]

जून के महीने में कई नियमों में बदलाव हुआ है। कई जरूरी चीजों के रेट में वृद्धि हुई है। 

अब आपको टोल प्लाजा से गुजरने पर भी ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसका सीधा असर आमजन की जेब पर होगा।

देशभर में टोल टैक्स में हो रही वृद्धि के बाद क्षेत्र के टोल प्लाजा पर भी रविवार की मध्य रात्रि के बाद बढ़ी हुई दरें लागू हो गई है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना निदेशक डीएस गुसांई ने बताया है कि टोल टैक्स में 5 से 10% तक की वृद्धि हुई है। सभी टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें रविवार की रात से लागू हो गई हैं। 

देहरादून से हरिद्वार जाने के लिए करीब ₹10 टोल में वृद्धि की गई है, इसी तरह हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए बहादराबाद में पड़ने वाले टोल पर भी करीब इतने ही रुपए अधिक चुकाने होंगे।

Also Read This

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

Related Posts