बड़ी खबर : घोटाले और अनियमिताओं के मामले में दुग्ध संघ के पूर्व जीएम को नोटिस जारी। मांगा जवाब …

रिपोर्ट: मुकेश कुमार  नैनीताल दुग्ध संघ में विगत लंबे समय से हुए लाखों के घोटाले व दूग्ध संघ में हूए टेंडरों में भारी अनियमितताओं के मामले में सचिव विनोद कुमार सुमन ने दुग्ध संघ के पूर्व जीएम निर्भय नारायण सिंह को भेजा नोटिस और आरोपों का 15 दिन में मांगा जवाब। नैनीताल दुग्ध संघ के […]

रिपोर्ट: मुकेश कुमार 

नैनीताल दुग्ध संघ में विगत लंबे समय से हुए लाखों के घोटाले व दूग्ध संघ में हूए टेंडरों में भारी अनियमितताओं के मामले में सचिव विनोद कुमार सुमन ने दुग्ध संघ के पूर्व जीएम निर्भय नारायण सिंह को भेजा नोटिस और आरोपों का 15 दिन में मांगा जवाब।

नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व जीएम निर्भय नारायण सिंह के खिलाफ जनवरी 2024 में शिकायत होने के बाद जांच शुरू की गई थी। 

सिंह पर दुग्ध संघ में नियमों के विरुद्ध मनमाफिक टेंडर वितरण, वार्षिक सामान निकाय के लिए कंबल खरीद मे लाखों रुपयों की हेरा फेरी और खरीद नियमों की अनदेखी, बोर्ड सदस्यों की दक्षिण भारत भ्रमण की अनावश्यक स्वीकृति, दो फार्म के एक ही जीएसटी नंबर होने के बाद भी टेंडर देने, वार्षिक सामान निकाय में कच्चे बिलो में भुगतान मामले की जांच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सौंपी गई, जिसमें सभी आरोप सही साबित हुए। 

शासन ने इस रिपोर्ट के आधार पर निर्भय नारायण सिंह को जीएम के पद से हटा दिया। मामला डेयरी विकास के सचिव विनोद कुमार सुमन के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा 20 मई को नोटिस जारी करते हुए पूर्व जीएम निर्भय नारायण से अलग-अलग बिंदुओं पर 15 दिवसों के अन्दर  लिखित आख्या मांगी गई है। 

इधर दूग्ध संघ में लंबे समय से हो रही भ्रष्टाचार की शिकायतों पर जल्दी ही क्षेत्र से  दुग्ध उत्पादको का एक शिष्टमंडल दुग्ध मंत्री व मुख्यमंत्री से भेंट करेगा ।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

Related Posts