अपडेट: अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल । पढ़िए पूरी जानकारी…..

उत्तराखंड में पिछले 4 दिन से बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अगले 4 दिन मैदानी इलाकों में जहां बारिश से कुछ राहत रहेगी, वहीं पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 4 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय […]

उत्तराखंड में पिछले 4 दिन से बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अगले 4 दिन मैदानी इलाकों में जहां बारिश से कुछ राहत रहेगी, वहीं पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 4 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहेगा।

वही उक्त पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह के समय तापमान जीरो डिग्री से नीचे रहने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 5 और 6 मई को राज्य के पिथौरागढ़ बागेश्वर रुद्रप्रयाग चमोली और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 7 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Also Read This

गिरावट के बाद फिर सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानिए ताजा रेट्स

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के...

उत्तराखंड चुनाव 2027: जनवरी के आखिरी हफ्ते में लग सकती है आचार संहिता, मार्च में मतदान की तैयारी!

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी हलचल तेज होने लगी है। संभावित चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव...

Related Posts