एक्शन में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी : गलत जानकारी देने वाले सुपरवाइजर को किया सस्पेंड

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गलत जानकारी देने पर एक सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी गलत करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। गलत जानकारी देने वाले मामले में सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता को जांच […]

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गलत जानकारी देने पर एक सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी गलत करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने में जरा भी नहीं हिचकिचाते।

गलत जानकारी देने वाले मामले में सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है।
गुरुवार को अवनीश मजूमदार अपनी पत्नी के साथ प्राधिकरण कार्यालय में उपाध्यक्ष महोदय से मिले।

उनके द्वारा उपाध्यक्ष तिवारी को अवगत कराया गया कि ग्राम जसपुर पुरूकुल देहरादून में उनके द्वारा बनाए जा रहे भवन के सम्बन्ध में प्राधिकरण में एक वाद दायर किया गया है। उनके द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि क्षेत्रीय सुपरवाईजर द्वारा उक्त निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि यह क्षेत्र प्राधिकरण की सीमा में नहीं आता है इसलिए उक्त निर्माण कार्य को कर सकते हैं।

उपाध्यक्ष ने बताया कि अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम नागरिकों को इस तरह की मिथ्या जानकारी दिया जाना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। इसके लिए महाबीर सिंह, सुपरवाईजर प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाते हैं।

उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए सुपरवाइजर महाबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

महाबीर सिंह के विरूद्ध आरोप पत्र तैयार किए जाने एवं प्रकरण में विस्तृत जांच किए जाने हेतु सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता को जांच अधिकारी नियुक्ति किया गया है। जांच अधिकारी से अपेक्षित गया है कि 15 दिन के अन्दर विस्तृत आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करें।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts