अपराध : 12 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दो युवकों ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

नीरज उत्तराखंडी  पुरोला:—-थाना पुरोला के न्याय पंचायत गुंदियाट गांव क्षेत्र में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्रा के कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में घुसकर छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है।  मामला मंगलवार देर रात का है जब दो युवकों ने छात्रा के कमरे की कुंडी तोड़कर कमरे में […]

नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला:—-थाना पुरोला के न्याय पंचायत गुंदियाट गांव क्षेत्र में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्रा के कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में घुसकर छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है।  मामला मंगलवार देर रात का है जब दो युवकों ने छात्रा के कमरे की कुंडी तोड़कर कमरे में घुस गये।

 छात्रा सुदूरवर्ती सरबडिया क्षेत्र के एक गांव की है तथा  कक्षा 12वीं में पढ़ती है व पढ़ने वाले भाई  के साथ किराये का कमरा लेकर गुंदियाटगांव में रहती है।

     थाना पुरोला पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर दोनों  युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपित युवको को गिरफ्तार कर लिया है ।

    पिता की तहरीर में कहा गया है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी अपनें छोटे-भाई के साथ गुंदियाट गांव में किराये का कमरा लेकर 12 वीं कक्षा में पढती है।

मंगलवार रात को गांव के दोनों युवकों अज्जू पुत्र कमल नयन व अक्षय कुमार पुत्र सूरत लाल ने मंगलवार रात को कमरे की कुंडी तोड कर छात्रा से छेड़छाड़ करनें की कोशिश की तभी छात्रा के भाई के हल्ला करनें पर दोनों युवक फरार हो गये।

 बुधवार सायं युवती के पिता ने सरबडिया से आकर पुलिस थाना पुरोला में तहरीर दी।

    जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ व

पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

         थानाध्यक्ष मोहन कठेत ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है,आगे की कार्यवाही गतिमान है।

Also Read This

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

Related Posts