हादसा : 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी कार। तीन की मौत

मसूरी घूमने आये हरियाणा के पर्यटकों की कार हाथी पाँव के पास 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार,आज जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक […]

मसूरी घूमने आये हरियाणा के पर्यटकों की कार हाथी पाँव के पास 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार,आज जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसके बाद सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पंहुची।

कार 500 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमे 03 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है।

कार हरियाणा नंबर की (HR42F2676) है। संभावना जताई जा रही है कि यात्री मसूरी घूमने आए हुए थे और रास्ते में यह हादसा हो गया।

Also Read This

बड़ी खबर: अस्पताल में विधायक के बेटे और डॉक्टर की भिड़ंत। मारपीट और हथियार लहराने के आरोप

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्यम अस्पताल में बुधवार शाम मरीज के उपचार को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।जानकारी...

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

Related Posts