नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आपात स्थित से निपटने में मुस्तैद दिखी 108 सेवा।

राज्य में नव वर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों के हर्षोल्लास के बीच किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए प्रदेश भर में 108 आपातकालीन सेवा हाई एलर्ट पर रही। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर तैनात एम्बुलेंस जाम में न फंसे इसके लिए भी व्यापक स्तर पर तकनीकी व्यवस्था की गयी थी। देहरादून जिले में सर्वे चौक, घंटाघर, जाखन, रायपुर, बल्लूपुर चौक, प्रेम नगर, विधानसभा, रेस कोर्स सहित मुख्य चौराहों पर एम्बुलेंस की तैनाती की गयी, ताकि आपात स्थित की सूचना मिलने पर तत्काल एम्बुलेंस को किसी भी दिशा में खाना किया जा सके।

इस दौरान (31 दिसम्बर 2024) को प्रदेशभर में कुल 368 आपातकालीन केस दर्ज किए गये। जिनमें 31 रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट, 9 हृदय घात के मरीजों सहित निम्न को आपातकालीन सहायता पहुँचायी गयी। जबकि विगत वर्ष 31 दिसम्बर 2023 को आर०टी०ए० (रोड़ ट्रैफिक एक्सीडेन्ट) के 47 केसों की सूचना प्राप्त हुयी थी।

इसके साथ ही “कुल 5 बच्चों का सुरक्षित प्रसव भी (1 पिथौरागढ़, 2 ऊधमसिंह नगर व 2 उत्तरकाशी जनपद) आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा में कराया गया”।

कैम्प संस्था द्वारा संचालित 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के जी०एम० (प्रोजेक्ट्स) अनिल शर्मा ने प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 108 सेवा के प्रदेश मुख्यालय के साथ-साथ जनपदों में कार्यरत कर्मचारियों की 31 दिसम्बर व 1 जनवरी के दिन सभी अवकाशों को निरस्त किया गया था ताकि लोगों को किसी आपात स्थित में तत्काल सहायता मुहैया करायी जा सके। उन्होंने कहा पिछले वर्ष 31 दिसम्बर से लेकर 1 जनवरी के दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा रोड एक्सीडेन्ट की अधिक सूचनाएं मिलने के कारण इस बार अधिक सर्तकता बरती गयी है। इसके अलावा केन्द्रीय काल सेन्टर में भी अन्य दिनों की अपेक्षा आपातकालीन सहायता हेतु अधिक फोन आने की संभावना को देखते हुए अतरिक्त टेक्निकल स्टाफ की ड्यूटी लगायी गयी थी ताकि प्रत्येक इमरजेन्सी के दौरान तत्काल एम्बुलेंस को रवाना किया जा सके।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts