एक पंथ दो काज : विधानसभा सत्र के बीच नजदीकी स्कूलों का भी निरीक्षण कर रहे शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी।

गैरसैंण में उत्तराखंड सरकार द्वारा तीन दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र के दौरान महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी भी ड्यूटी पर गैरसैंण पहुंचे हुए हैं। ड्यूटी पर पहुंचे बंशीधर तिवारी एक पंथ दो काज में जुट गए। वह विधानसभा सत्र के बीच ही आसपास के विद्यालयों इंटर कॉलेज की स्थिति का […]

गैरसैंण में उत्तराखंड सरकार द्वारा तीन दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र के दौरान महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी भी ड्यूटी पर गैरसैंण पहुंचे हुए हैं।

ड्यूटी पर पहुंचे बंशीधर तिवारी एक पंथ दो काज में जुट गए। वह विधानसभा सत्र के बीच ही आसपास के विद्यालयों इंटर कॉलेज की स्थिति का भी जायजा लेने पहुंचे।

महानिदेशक बंशीधर तिवारी भराड़ी सैन स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां मौजूद शिक्षकों ने उनका बुके देकर स्वागत किया।

इस मौके पर महानिदेशक शिक्षा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा इतने दूरस्थ स्थान पर रहकर भी बच्चों को शिक्षा देने का काम किया जा रहा है यह किसी सेवा से काम नहीं है।

इंटर कॉलेज संचालन में जो भी ओर दिक्कतें होंगी उनको दूर किया जाएगा और इंटर कॉलेज का माहौल और कैसे बेहतर हो इस दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड के बच्चों को बेहतर सुविधा देने के लिए कार्यरत रहते हैं। इसी क्रम में ड्यूटी के दौरान गैरसैंण पहुंचे बंशीधर तिवारी द्वारा विद्यालयों में जाकर शिक्षा का जायजा लेने की खबर से उनकी काफी तारीफ हो रही है।

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts