चारधाम यात्रा 2024 : ऑफलाइन पंजीकरण शुरु। ऋषिकेश में आठ और हरिद्वार में खुले छह काउंटर

हरिद्वार  विशाल सक्सेना  चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बुधवार से आरंभ हो गए हैं। ऋषिकेश के आठ तथा हरिद्वार में छह काउंटर के माध्यम से पंजीकरण किए जा रहे हैं । वहीं प्रशासन की व्यवस्था से जनता निराश नजर आई,  पहले ही दिन चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। ऋषिकेश […]

हरिद्वार 

विशाल सक्सेना 

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बुधवार से आरंभ हो गए हैं।

ऋषिकेश के आठ तथा हरिद्वार में छह काउंटर के माध्यम से पंजीकरण किए जा रहे हैं ।

वहीं प्रशासन की व्यवस्था से जनता निराश नजर आई,  पहले ही दिन चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

ऋषिकेश में पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी ।

बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पूर्व में ही खोल दिए गए थे,अब तक 20 लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं ।

बुधवार से चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी खोल दिया गया है,इसके लिए ऋषिकेश में आठ तथा हरिद्वार में छह पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जिससे श्रद्धालु नाखुश नजर आए ।

बुधवार को प्रातः 5:00 से पंजीकरण आरंभ कर दिए गए थे हालांकि शुरुआत के एक घंटे ऑनलाइन पंजीकरण में व्यवधान आया ।

ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी ।

स्थिति यह रही कि 8:00 बजे तक सभी काउंटर के आगे लंबी कतारें लग गई। दोपहर 12:00 बजे तक लगभग 600 तीर्थ यात्रा के पंजीकरण हो गए थे जबकि पंजीकरण काउंटर के आगे अभी भी लंबी लाइन लगी हुई है ।

पर्यटन विभाग की ओर से ऑफलाइन पंजीकरण के लिए जो व्यवस्था लागू की गई है उसके अनुसार ऋषिकेश सेंटर से प्रत्येक दिन प्रत्येक धाम के लिए 1000 कुल 4000 पंजीकरण किए जाने हैं ,जबकि हरिद्वार सेंटर से प्रति धाम 500 कुल 2000 पंजीकरण किए जाने हैं ।

ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने पर उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के ऊपर निदेशक वॉइस गंगवार ने ऋषिकेश पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts