हादसा : चट्टान की चपेट में आये स्कूटी सवार एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

चमोली / गिरीश चंदोला चमोली जनपद के थराली देवाल मोटर मार्ग पर चट्टान टूटने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मोके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गई । थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि थराली-  देवाल मोटर  मार्ग पर नन्दकेसरी के समीप चट्टान […]

चमोली / गिरीश चंदोला

चमोली जनपद के थराली देवाल मोटर मार्ग पर चट्टान टूटने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मोके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गई ।

थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि थराली-  देवाल मोटर  मार्ग पर नन्दकेसरी के समीप चट्टान टूटने से  स्कूटी Uk 14 A 4940  में सवार तीन लोग मलवे की चपेट में आ गये ।

112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों का रेस्क्यू कर निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुँचाया,जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति नितिन चंदोला को मृत घोषित कर दिया,जबकि दो अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

1 – मृतक नितिन चंदोला पुत्र गिरीश चंदोला निवासी रानीबगड़ उम्र 21 वर्ष ,

2 –  सतीश नेगी पुत्र संग्राम सिंह निवासी 30 वर्ष स्कूटी चालक ,घायल 

3 –  सागर जोशी पुत्र प्रमोद कुमार 24 वर्ष घायल 

तीनों व्यक्ति थराली से देवाल खेलने को जा रहे थे तभी अचानक नन्दकेशरी के समीप चट्टान की चपेट में आ गए।मृतक का शव देवाल अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है,घटना की जानकारी पुलिस ने तीनो परिजनों परिवार को दे दी है ।

मानसून शुरू होते ही चमोली में देररात से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है,वही चमोली सहित तमाम क्षेत्रों में चट्टानों से पत्थर गिरने का डर बना हुआ है।  कहीं सड़क मार्ग अवरुद्ध रहे, तो कही राजमार्ग पे मलवा आता रहा लगातार हो रही बारिश से चट्टानों से पत्थर गिरने का भय बना हुआ है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Gold Silver Price: सोना ₹1,800 और चांदी में ₹1,600 का उछाल । निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों...

Related Posts