पिथौरागढ के पुनैड़ी गांव तक पहुंचा लव जेहाद। मुकदमा दर्ज

विशाल सक्सेना  पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगे पुनेड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने दूसरे संप्रदाय के युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है । कोतवाली में दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता ने कहा है कि मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद आफताब निवासी […]

विशाल सक्सेना 

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगे पुनेड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने दूसरे संप्रदाय के युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है ।
कोतवाली में दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता ने कहा है कि मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद आफताब निवासी मदिपुर ग्राम पश्चिमी दिल्ली द्वारा उसकी पुत्री को बहला फुसला व डरा धमका कर अपने साथ ले जा रहा था और धर्म परिवर्तन के लिए भी बाध्य कर रहा है।
तहरीर में कहा गया है कि इस युवक द्वारा उसकी पुत्री को बहला फुसला कर घर से 60-70 हजार की नकदी व लड़की की शादी के लिए बनाए गए जेवर भी चुरा कर ले गया है ।
युवक पर यह भी आरोप लगाया है कि उसकी मांंगें पूरी नहीं होने पर लड़की की सारी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है ।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि इस मामले में अभी धारा 151 के तहत कार्रवाााई की गई है और पुलिस जांच कर रही है ।

Also Read This

बड़ी खबर: अस्पताल में विधायक के बेटे और डॉक्टर की भिड़ंत। मारपीट और हथियार लहराने के आरोप

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्यम अस्पताल में बुधवार शाम मरीज के उपचार को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।जानकारी...

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

Related Posts