ब्रेकिंग : अब ये अधिकारी ₹5000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

उत्तराखंड में सरकारी पदों पर तैनात कुछ भ्रष्ट अधिकारी विजलेंस की लगातार छापेमारी के बाद भी सुधर नहीं रहे हैं।

विजलेंस लगातार रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही हैं। आज फिर विजलेंस ने सुंदर सिंह चौहान, अपर सहायक अभियन्ता, PMJSY कालसी, विकासनगर देहरादून को रू० 5,000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया हैं।

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाईन नम्बर 1064 पर दर्ज करायी गयी कि PMJSY योजना के अन्तर्गत बनाई गयी सड़क में शिकायतकर्ता के खेत के कटान का भुगतान करने की एवज में  26/10/2024 को सुन्दर सिंह चौहान, अपर सहायक अभियन्ता, पी.एम.जी.एस.वाई. कार्यालय कालसी, विकासनगर देहरादून को उनके उक्त कार्यालय से,सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा शिकायतकर्ता से रू० 5,000/-( पॉच हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts