बड़ी खबर : पॉक्सो आरोपी मुकेश बोरा को परिवहन अधिकारी भगा रहा था नेपाल। ड्राइवर द्वारा पहचानने पर हुआ फरार

रिपोर्ट : मुकेश कुमार  दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा लालकुआं दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा पुलिस की आखों में धूल झोंकता हुआ किच्छा तक पहुंच गया, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी।  बताते चले कि गुरूवार को जब दुष्कर्म के आरोपी भाजपा से निष्कासित एवं नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष […]

रिपोर्ट : मुकेश कुमार 

दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा लालकुआं दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा पुलिस की आखों में धूल झोंकता हुआ किच्छा तक पहुंच गया, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी। 

बताते चले कि गुरूवार को जब दुष्कर्म के आरोपी भाजपा से निष्कासित एवं नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा को संपत्ति कुर्क एवं इनाम की घोषणा होने की पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिली तो उसने नेपाल भागने की योजना बना डाली। 

वह अल्मोड़ा से किराये की टैक्सी से किच्छा तक पहुंच गया। लेकिन लगातार 24 घंटे बोरा पर नजर रखने वाली हल्द्वानी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

वह तो गनीमत रही कि ऊधमसिंह नगर के किच्छा पहुचने पर टैक्सी चालक को उस पर शक हो गया। उसने पुलभट्टा  पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बोरा टैक्सी छोड़कर फरार हो गया। लेकिन इससे हल्द्वानी पुलिस और खुफिया तंत्र की सक्रियता पर सवाल उठाने लगे हैं।

नेत्री और उसके अधिकारी पति पर लटकी तलवार

इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार,ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात एक परिवहन विभाग के अधिकारी की पत्नी रामगढ़ व उसके आसपास के क्षेत्र की नेत्री है। मुकेश बोरा के नेत्री के पति से मित्रता के गहरे संबंध है। नेत्री के पति की मदद से टैक्सी बुक कराई थी । सूत्रों का कहना है कि अधिकारी की पहचान नेपाल के होटलों तक है। पुलिस ने अधिकारी और उसकी पत्नी को रडार पर ले रखा है शिंकजा कसते हुए उनसे पुछताछ भी शुरू कर दी है। 

मोबाइल नम्बर की हो रही हैं जांच

उधर पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जांच की जिसे वह अल्मोड़ा में इस्तेमाल कर रहा था। मोबाइल नंबर किसी और के नाम से मिला है अब सहयोग करने वाले परिचित की तलाश में जुट गई है। 

गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रहीं दबिश

इधर नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। तथा गिरफ्तार न होने पर इनमी घोषणा करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts