एक्शन : 2 लाख की चरस के साथ युवक को गिरफ्तार..

नीरज उत्तराखंडी  ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थो के कारोबार में संलिप्त लोगो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुए एक चरस तस्कर […]

नीरज उत्तराखंडी 
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थो के कारोबार में संलिप्त लोगो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के तहत थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुए एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक एसओजी, प्रमोद उनियाल एवं थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक सटीक जानकारी जुटाते हुए बीती 5 फरवरी की सांय को चैकिंग के दौरान बडकोट, कृष्णा खड्ड के पास से आलोक कुमार नाम के युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 937 ग्राम चरस बरामद की गयी।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना बडकोट में 8/20/ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त-आलोक कुमार पुत्र दिल्लू लाल निवासी गुफियारा, उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष।

बरामद माल-937 ग्राम चरस ( 2 लाख रु0)

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 श्री गम्भीर सिंह तोमर
2- हे0का0 श्री सुरेश
3- हे0कानि0 श्री अर्जुन सिंह
4- एसओजी टीम।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts