बिग ब्रेकिंग : वनकर्मियों पर फायरिंग मामले में चौकी इंचार्ज सस्पेंड …

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  गूलरभोज, उधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर तस्करों द्वारा की गई फायरिंग मामले में चौकी इंचार्ज गूलरभोज की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

गूलरभोज, उधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर तस्करों द्वारा की गई फायरिंग मामले में चौकी इंचार्ज गूलरभोज की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

घटनाक्रम –शुक्रवार दोपहर बाद उधमसिंह नगर के अंतर्गत पीपल पड़ाव रेंज की टीम को सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ अज्ञात लोग तस्करी के लिए घुसे हैं, जिस पर वन टीम ने गूलरभोज चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट को सूचना दी, लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा चौकी में न होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद टीम जंगल की ओर रवाना हुई, इस दौरान जंगल में वन विभाग की टीम और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। 

 घटना में रेंजर रूप नारायण गौतम सहित 4 वन कर्मी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए, आज एसएसपी ने जब घटना की समीक्षा की तो चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई। सामने आया कि चौकी इंचार्ज ने सूचना को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया।  वहीं एसएसपी के मुताबिक, इससे पूर्व की घटनाओं में चौकी इंचार्ज द्वारा विवेचक रहते हुए तस्करों पर कार्रवाई नहीं करना पाया गया। 

फिलहाल एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमों का गठन किया है, इसके अलावा अलग से एसओजी की टीम को लगाया गया है।एसएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts