बड़ी खबर : पुलिस ने सकुशल बरामद की नाबालिग बच्चियां, 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट- मुकेश कुमार स्थान- हल्द्वानी हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से 5 दिन पहले लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।  एसएसपी प्रहलाद मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की पुलिस और एसओजी टीम ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया है। […]

रिपोर्ट- मुकेश कुमार

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से 5 दिन पहले लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। 

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की पुलिस और एसओजी टीम ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया है।

साथ ही लड़कियों को भगाने वाले नाबालिग युवक को भी पकड़ा गया है। एसएसपी ने बताया कि नाबालिग बच्चियों को भगाने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है ।

पकड़े गए चारों लोग उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं, इस मामले के खुलासे के लिए हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी खुद पुलिस टीम के साथ आरोपियों को पकड़ने उत्तर प्रदेश गए थे ।

पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के साथ ही कई लोगों से पूछताछ कर इस मामले का खुलासा किया है। 

आपको बता दें कि नाबालिग बच्चियों को भगाने में विशेष समुदाय के लोगों का नाम सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने भी हल्द्वानी में आंदोलन किया था, जिसके बाद पुलिस की चार टीमें इस मामले के खुलासे में लगी हुई थी।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts