बड़ी खबर : निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान अभिभावक। यहां मिलेगी मदद…

विशाल सक्सेना  स्कूल की फीस किताबों आदि के शुल्क में निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान होते हैं तो वह उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग में शिकायत करके मदद ले सकते हैं। इस संबंध में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की ओर से अभिभावकों के लिए कार्यालय का पता और मोबाइल नंबर जारी किया गया है। […]

विशाल सक्सेना 

स्कूल की फीस किताबों आदि के शुल्क में निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान होते हैं तो वह उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग में शिकायत करके मदद ले सकते हैं।

इस संबंध में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की ओर से अभिभावकों के लिए कार्यालय का पता और मोबाइल नंबर जारी किया गया है।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि निजी स्कूलों की ओर से बच्चों की शिक्षा को लेकर लगातार मनमानी की खबरें आ रही हैं। निजी विद्यालयों की ओर से मनमानी के कारण अभिभावक परेशान हैं। 

इसमें फीस वृद्धि, वार्षिक शुल्क, कॉपी किताबें, जूते, ड्रेस आदि चयनित दुकान से ही खरीदे जाने की शर्तें और चयनित दुकानों की ओर से बाजार दर से अधिक की दर पर सामान दिया जाना शामिल है। 

इसके बाद सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि यदि किसी भी निजी स्कूलों मनमानी फीस, वार्षिक शुल्क, कॉपी किताबों, ड्रेस में अप्रत्याशित बदलाव, नई किताबों का चलन आदि को लेकर अभिभावकों को परेशान किया जाता है तो वह बिना किसी संकोच के उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यालय में आकर शिकायत कर सकते हैं

यहां करें शिकायत आयोग के पते आईसीडीएस भवन, निकट नंदा की चैकी, विकासनगर रोड, देहरादून-248007 पर शिकायत भेज सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष संख्या 9258127046 या आयोग की ई- मेल आईडी [email protected] पर अपनी शिकायत को लिखित रूप में कर सकते हैं। शिकायत में पूर्ण विवरण साक्ष्यों सहित अपने पूरे नाम, पता व दूरभाष संख्या इंगित करते हुए शिकायत प्रेषित कर सकते हैं।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

Related Posts