बड़ी खबर : एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार…

एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 10 माह पूर्व इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था आरोपी फरार हो गया था। 28 अगस्त वर्ष 2023 को अमित कुमार पुत्र रामानंद निवासी ग्राम व पोस्ट बुगावाला, हरिद्वार द्वारा थाना […]

एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 10 माह पूर्व इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था आरोपी फरार हो गया था।

28 अगस्त वर्ष 2023 को अमित कुमार पुत्र रामानंद निवासी ग्राम व पोस्ट बुगावाला, हरिद्वार द्वारा थाना क्लेमेंटटाउन मे आकर एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने अपने साथ ऋषिकेश एम्स हास्पिटल में नौकरी लगाने के नाम पर कुश उनियाल नाम के व्यक्ति द्वारा 10.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी दी थी। जिस पर थाना क्लेमेंटटाउन द्वारा कुश उनियाल आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया । पुलिस टीम ने आरोपी कुश उनियाल को जीआईसी इंटर कालेज निकट कारगी चौक थाना पटेल नगर के पास से गिरफ्तार किया हैं। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज

दिया गया।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts