बड़ी खबर : पुरोला विधायक पर लगे मारपीट के आरोप। जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार क्षेत्र के दो युवकों ने विधायक पर विधायक हॉस्टल में बुलाकर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवकों ने इस सम्बंध में नेहरू कॉलोनी पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। इधर, […]

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार क्षेत्र के दो युवकों ने विधायक पर विधायक हॉस्टल में बुलाकर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवकों ने इस सम्बंध में नेहरू कॉलोनी पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। इधर, विधायक ने युवकों को नशेड़ी बताते हुए खुद की जान को खतरा बताया है।

उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा से दुर्गेश्वर लाल भाजपा से विधायक हैं। कभी व्यवस्थाओं के खिलाफ मुखर तो कभी मंत्री और अफसरों से भिड़ने वाले विधायक दुर्गेश्वर लाल इस बार दो युवाओं को विधायक आवास बुलाने के बाद उनकी पिटाई करने के कारण चर्चा में हैं।

नेहरू कॉलोनी पुलिस को दी गई तहरीर में युवाओं ने आरोप लगाया हैं कि, विधायक के द्वारा उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल से अपनी गाड़ी में बैठाने के बाद सीधे विधायक हॉस्टल ले जाया गया।

आरोप है कि, उन्हें गाड़ी से उतारकर वह जबरन अपने कमरे में ले गये। जहाँ बातचीत करते-करते विधायक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवाओं ने विधायक पर मोबाइल छीन लेने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

नेहरू कॉलोनी चौकी में विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ दी गई, तहरीर में पीड़ित कुलदीप और अतुल ने विधायक पर पहले भी धमकाने का आरोप लगाया है।

आरोप लगाया कि, उनके ईलाके में जल जीवन मिशन में घोटाले के एक मामले को लेकर उन्होंने विधायक से शिकायत की थी। लेकिन विधायक के इशारे पर ठेकेदार उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

वहीं विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना हैं कि, दोनों युवा नशेडी किस्म के हैं, ऐसे में उनको उनसे जान का खतरा बना हुआ है। विधायक ने युवाओं  से मारपीट की बात को फर्जी करार दिया है।

बता दें कि, पिछले दिनों सोशल मीडिया में भी दोनों युवाओं का एक वीडियो वायरल हुआ था,  जिसमें कुलदीप और अतुल नाम के इन युवाओं ने विधायक को पर आरोप लगाया था कि, जल जीवन मिशन में हुए घोटाले में ठेकेदार को विधायक दुर्गेश्वर लाल का संरक्षण है। फिलहाल नेहरू कॉलोनी पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts