बड़ी खबर :  पुरोला विधायक व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच विवाद पंहुचा पुलिस थाने। विधायक ने दर्ज कराया मुकदमा..

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला,संवाददाता।
नगर पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के बीच हुआ हंगामा पुलिस थानें तक पंहुच गया है।
वोटरों को लुभाने को पैसे बांटनें के कथित आरोपों व चुनाव के दौरान उनके साथ हुए हंगामे को लेकर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने शनिवार को थाना पुरोला में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी एवं एक न्यूज पोर्टल संचालक पत्रकार के खिलाफ दर्जनों लोगों के समूह के साथ किसी घर में अस्लाह लेकर घुस कर गाली–गलौज,जान से मारने-पीटने की धमकी देनें की तहरीर दी है।
पुलिस ने विधायक दुर्गेश्वर लाल की तहरीर के आधार पर पूर्व नगर अध्यक्ष हरिमोहन नेगी तथा पहाड़ संदेश पोर्टल संचालक
दीपेंद्र कलूड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है।
विधायक ने तहरीर में आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान 17 जनवरी 2025 देर सायं जब वे नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 में अपने परिचित जयमोहन राणा के घर पर भोजन करनें गये थे तभी पुरोला के पूर्व नगर पंचायत हरिमोहन सिंह नेगी व पहाड़ संदेश पोर्टल संचालक दीपेंद्र कलूडा ने 50–60 लोगों के साथ जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी,आरोप है कि इस दौरान हरिमोहन सिंह नेगी के पास अवैध हथियार था जो उन्होंने विधायक की ओर तान दिया। जिसका उद्देश्य उन्हें मानसिक,शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाना था। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि “पहाड़ संदेश” नामक पोर्टल सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत जानकारी व भ्रामक वीडियो फैलाकर उनकी छवि खराब कर रहा था।
थानाध्यक्ष मोहन कठेत ने बताया कि पुरोला विधायक दुर्गेश लाल की तहरीर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी तथा पहाड़ संदेश न्यूज पोर्टल संचालक दिपेंद्र कलूड़ा के खिलाफ तहरीर दी है। गाली-गलौज व मारपीट की धमकी एवं जनसमूह के साथ घर में घुसनें की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच चौंकी प्रभारी नौगांव को दी गई है व जांच रिपोर्ट आनें के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
वंही दूसरी ओर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी का कहना है कि 17 जनवरी देर सायं कार्यकर्ताओं का मुझे फोन आया कि विधायक वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहा है, मैं मौके पर गया था,जहां की वीडियो रिकॉर्डिंग पहाड़ संदेश पोर्टल पर है,मेरे पास आजतक कोई अस्लाह या हथियार नहीं है, चुनावी हार के कारण विधायक हताश हुए है जो कि रंजिशन इस प्रकार की कार्यवाही कर रहे हैं,जांच में सारी बातें साफ हो जाएंगी व जो भी जांच होगी उसमे पूरा सहयोग किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts