मौसम अपडेट : दून समेत इन छ: जिलों में आज होगी बारिश..

प्रदेश भर में आज (रविवार) भी खूब बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी जिले के अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने […]

प्रदेश भर में आज (रविवार) भी खूब बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी जिले के अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। 

आने वाले दिनों की बात करें तो 31 जुलाई तक सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। केंद्र की ओर से सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते प्रदेश भर में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में सबसे अधिक बारिश मसूरी में हुई। यहां शनिवार को 53.4 एमएम बारिश हुई। जबकि सबसे कम बारिश पौड़ी में हुई, यहां दिन भर आठ एमएम बारिश हुई। 

दून में आज के तापमान की बात करें तो यहां 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts