हादसा : ट्रोला और सूमो कार की आमने सामने टक्कर। 11 घायल ..

उत्तराखंड  ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान नाम की जगह पर ट्रोला और सूमो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, घायलों को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रोला तेज रफ्तार में ऋषिकेश की ओर से श्रीनगर की तरफ आ रहा था, […]

उत्तराखंड  ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान नाम की जगह पर ट्रोला और सूमो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, घायलों को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रोला तेज रफ्तार में ऋषिकेश की ओर से श्रीनगर की तरफ आ रहा था, टाटा सूमो श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। 

इसी दौरान बागवान में आकांक्षा होटल के सामने दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रोला का आगे का हिसा पिचक कर अंदर धंस गया तो टाटा सूमो में सवार 11 लोग भी घायल हो गए।

होटल के सामने हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई, लोग घायलों की मदद को दौड़ पड़े।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सूमो से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से श्रीकोट अस्पताल श्रीनगर भेजा।

घायलों का विवरण:

 

  1. अजय पुत्र लेखूमल, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम जूना, ओल्ड वाड़ेज, अहमदाबाद
  2. सोनिया, उम्र 17 वर्ष, पुत्री अजय, निवासी ग्राम जूना, ओल्ड वाड़ेज, अहमदाबाद
  3. काजल, उम्र 22 वर्ष, पत्नी अजय निवासी ग्राम जूना, ओल्ड वाड़ेज, अहमदाबाद
  4. मोहित, उम्र 22 वर्ष, पुत्र अजय निवासी ग्राम जूना, ओल्ड वाड़ेज, अहमदाबाद
  5. प्रिया, उम्र 21 वर्ष, पत्नी अरुण, निवासी दिल्ली
  6. यूबी, उम्र 3 वर्ष, पुत्री अरुण, निवासी दिल्ली
  7. अरुण उम्र 37 वर्ष, प्रिया के पति, निवासी दिल्ली
  8. एकांत राठौर उम्र 25 वर्ष, पुत्र रामपाल राठौर, निवासी गाजियाबाद
  9. जितेंद्र उम्र 24 वर्ष, पुत्र हंसी लाल, निवासी मथुरा
  10. रोहित पुत्र कालीचरन, उम्र 23 वर्ष
  11. सेमुअल मसीह उम्र 25 वर्ष, पुत्र सुरजीत मसीह, निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश (चालक टाटा सूमो)

 

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts