बड़ी खबर: मास्टर जी समेत कई पर महिला ने लगाया बदसलूकी का आरोप। मुकदमा दर्ज…

रायवाला: होली मिलन समारोह के दौरान विवाद खड़ा हो गया जब एक महिला ने कुछ व्यक्तियों पर बदसलूकी और अभद्रता का आरोप लगाया। इस मामले में रायवाला थाने में शिकायत दर्ज की गई है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि 11 मार्च 2025 को करीब 4 बजे जब […]

रायवाला: होली मिलन समारोह के दौरान विवाद खड़ा हो गया जब एक महिला ने कुछ व्यक्तियों पर बदसलूकी और अभद्रता का आरोप लगाया। इस मामले में रायवाला थाने में शिकायत दर्ज की गई है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का कहना है कि 11 मार्च 2025 को करीब 4 बजे जब वह राणा फार्म हाउस जा रही थी, तभी हिमांशू पंवार, दिनेश चंद मास्टर, बॉबी रांगड़ और लालमणि रतूड़ी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा जबरन खींचतान की गई, कपड़े फाड़े गए और इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया, जहां इस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

इसके अलावा, सीताराम रानाकोटी, वीरेंद्र बिष्ट और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर भी इस वीडियो को साझा करने और पीड़िता की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है, और स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Also Read This

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मेंयर सुनील उनियाल गामा को बड़ा झटका, मिला दो करोड़ का नोटिस।

नगर निगम की दुकानों के आवंटन को लेकर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर लगाए गए कथित धोखाधड़ी के...

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

Related Posts