हादसा : गंगाजल लेने जा रहें तीन युवकों को ट्रक ने कुचला। दो की मौत, एक घायल ..

हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए बाइक से जा रहे तीन कांवड़ियों में से दो की सड़क हादसे में मौत हो गई है। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव पैतृक गांव के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तीन युवक एक बाइक […]

हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए बाइक से जा रहे तीन कांवड़ियों में से दो की सड़क हादसे में मौत हो गई है। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव पैतृक गांव के लिए भेज दिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से एक ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर दो युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि हादसे में मानवेन्द्र निवासी बहादुरपुर रहचोई कोतवाली छर्रा जिला बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश और अमित (28) निवासी ग्राम कमौना थाना छतारी जिला बुलंदशहर की मौत हो गई।

अमित की बुआ का बेटा बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।

Also Read This

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

Related Posts