श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅरपोरेट डैस्क सेवा शुरू, मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काॅरपोरेट डैस्क सेवा शुरू की है। इस नई पहल के तहत मरीज अब घर बैठे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे। यह सेवा 3 फरवरी 2025 से शुरू होगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि इस सेवा के […]

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काॅरपोरेट डैस्क सेवा शुरू की है। इस नई पहल के तहत मरीज अब घर बैठे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे। यह सेवा 3 फरवरी 2025 से शुरू होगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से मरीजों को डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी।

काॅरपोरेट डैस्क सेवा के तहत मरीज ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, वरीयता अपॉइंटमेंट, होम सैंपल कलेक्शन, रेडियोलॉजी जांचों के वरीयता अपॉइंटमेंट और काॅरपोरेट मरीजों के प्रबंधन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए मरीज अस्पताल की वेबसाइट **appointment.smihospital.com** पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं या फिर मोबाइल नंबर **9389922423** पर कॉल करके वरीयता अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

डॉ. रतूड़ी ने बताया कि लंबे समय से मरीज इस तरह की सेवा की मांग कर रहे थे। इस नई व्यवस्था के तहत अस्पताल के सामान्य ओपीडी समय के अलावा दोपहर और शाम की शिफ्ट में भी वरीयता अपॉइंटमेंट बुक किए जा सकेंगे। इसके साथ ही, सीजीएचएस और ईएसआई कार्डधारक लाभार्थियों को भी होम सैंपल कलेक्शन की सुविधा का लाभ मिलेगा। अब उन्हें अस्पताल आकर रेफरल दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह नई सेवा मरीजों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी, क्योंकि इससे उनका समय और ऊर्जा दोनों बचेगी। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इससे मरीजों की संतुष्टि और सेवा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

Also Read This

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

Related Posts