निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 850 मरीजों ने उठाया लाभ

महामहिम श्री राज्यपाल की प्ररेणा से आंखे हैं अनमोल मुहिम को आगे बढ़ाया 200 रोगियों की निःशुल्क मोतियोबिंद सर्जरी एवम् पुतली प्रत्यारोपण हुआ 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक आयोजित शिविर का मरीजों ने उठाया लाभ देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया […]

  • महामहिम श्री राज्यपाल की प्ररेणा से आंखे हैं अनमोल मुहिम को आगे बढ़ाया
  • 200 रोगियों की निःशुल्क मोतियोबिंद सर्जरी एवम् पुतली प्रत्यारोपण हुआ
  • 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक आयोजित शिविर का मरीजों ने उठाया लाभ

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
महामहिम श्री राज्यपाल, उत्तराखण्ड ले.जर्नल गुरमीत सिंह की प्रेरणा एवम् मार्गदर्शन से आयोजित कैंप का आमजन ने बढ़चढ़कर लाभ उठाया।
25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक आयोजित शिविर में रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, औषधियों का वितरण, मोतियाबिंद का आॅपरेशन व निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। यह जानकरी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ तरन्नुम शकील ने दी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज ने किया। नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ तरन्नुम शकील ने जानकारी दी कि दृष्टिहीनता निवारण सप्ताह के अन्तर्गत 850 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के अन्तर्गत 200 रोगियों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी एवम् पुतली प्रत्यारोपण किया गया।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा शिविर के आयोजन की जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक प्रचारित प्रसारित किया गया। उन्होंने आखें है अनमोल स्लोगन को परिभाषित करते हुए सभी से नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। शिविर को सफल बनाने में नेत्र विभाग के सभी डाॅक्टरों व रेजीडेंटस सहित आॅप्टोमिट्रिस्टस का विशेष सहयोग रहा।

Also Read This

जॉब अपडेट : रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 10वीं-ITI पास करें आवेदन

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का अवसर सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), जयपुर...

बड़ी खबर: 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशीपिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि...

Related Posts