बड़ी खबर : इस दिन बंद होंगे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट..

श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परम्परा के अनुसार इस शीतकाल हेतु 03 नवम्बर 2024 को भाईदूज के दिन प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जायेंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परम्परा के अनुसार इस शीतकाल हेतु दिनांक 03 नवम्बर, 2024 को भाईदूज […]

श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परम्परा के अनुसार इस शीतकाल हेतु 03 नवम्बर 2024 को भाईदूज के दिन प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जायेंगे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परम्परा के अनुसार इस शीतकाल हेतु दिनांक 03 नवम्बर, 2024 को भाईदूज के दिन प्रातःकाल 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे।
श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 03 नवम्बर को केदारनाथ मंदिर से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु रामपुर पहुंचेगी।
04 नवम्बर को श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली रामपुर से प्रातः प्रस्थान कर फाटा, नारायणकोटि होते हुए रात्रि विश्राम हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।
05 नवम्बर को चल-विग्रह डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11ः20 बजे अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा पूर्व परम्परा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगी।

 

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts