बिग ब्रेकिंग : वानर बने कैदी जेल से फरार। जेल अधीक्षक समेत 6 सस्पेंड

हरिद्वार जेल से दो कैदियों के दीवार फांदकर भाग जाने पर मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग ने प्रभारी जेल अधीक्षक समेत 06 कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। हरिद्वार जेल से बीती रात 02 कैदी फरार हो गए। जेल की दीवार फांदने के लिए कैदियों ने सीढ़ी का प्रयोग किया। […]

हरिद्वार जेल से दो कैदियों के दीवार फांदकर भाग जाने पर मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग ने प्रभारी जेल अधीक्षक समेत 06 कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।
हरिद्वार जेल से बीती रात 02 कैदी फरार हो गए। जेल की दीवार फांदने के लिए कैदियों ने सीढ़ी का प्रयोग किया। जिस समय कैदी जेल फांद रहे थे, वहां रामलीला का मंचन चल रहा था। फरार हुए कैदी वानर की भूमिका निभा रहे थे। जेल में कुछ निर्माण कार्य भी गतिमान है। जिसके चलते परिसर में लंबी सीढ़ी भी रखी थी। जिसके चलते ही कैदी फरार हुए।

निलंबित हुए कर्मी:

  • प्रभारी जेल अधीक्षक – प्यारे लाल आर्य
  • उप कारापाल- सर्किल जेलर/चक्राधिकारी कुंवर पाल सिंह
  • दिन हेड वा प्रेमशंकर यादव
  • हेड वार्डर प्रभारी विजय पाल सिंह
  • बंदी रक्षक/प्रभारी निर्माण स्थल ओमपाल सिंह
  • हेड वार्डर/प्रभारी गेट कीपर नीलेश कुमार

अब इस मामले की विस्तृत जांच के निर्देश महानिरीक्षक कारागार को दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कैदियों की फरारी के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर किया गया है।

 

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts