एक्शन : सोशल मीडिया पर युवती की अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ वायरल करने वाला अभियुक्त गुजरात से गिरफ्तार

नीरज उत्तराखंडी सोशल मीडिया पर एक युवती की अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ्स वायरल करने के मामले में जुलाई 2024 में थाना पुरोला में पुलिस ने पीडिता की तहरीर के आधार पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध 67 IT Act में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार […]

नीरज उत्तराखंडी
सोशल मीडिया पर एक युवती की अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ्स वायरल करने के मामले में जुलाई 2024 में थाना पुरोला में पुलिस ने पीडिता की तहरीर के आधार पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध 67 IT Act में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार सौंपी है । मामले में पुलिस ने एक विधि विवादित किशोर को पूर्व में ही संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह दाखिल किया गया था।
साक्ष्य संकलन व बयानों के आधार पर प्रकरण में धारा 67 IT Act की हटाकर धारा 376 IPC व 67(A) IT Act की बढोतरी की गई।
प्रकरण में बनासकांठा गुजरात निवासी एक अन्य अभियुक्त ठाकुर कीर्ति भाई वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित क्षेत्रों में दबिश दी गयी, अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था।
न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरोला ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारण्ट जारी किया था। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार ने सीडीआर अवलोकन, लोकेशन एवं सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस टीम के साथ दबिश देकर अभियुक्त ठाकुर कीर्ति भाई को उसके निवास स्थान वरसडा थाना थरा जिला बनासकांठा गुजरात से गिरफ्तार किया गया ।
न्यायालय सिहोरी जिला बनासकांठा गुजरात से अभियुक्त का तीन दिन का ट्राजिट रिमाण्ड लिया गया, अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-ठाकुर कीर्ति भाई पुत्र रणछोड़ भाई निवासी वरसडा थाना थरा जिला बनासकांठा गुजरात

पुलिस टीम–

1- दिनेश कुमार- प्रभारी निरीक्षक धरासू
2- अ0उ0नि0 शंकर सिंह
3- कानि0 नीरज कुमार
4- कानि0 अनिल तोमर-एसओजी यमुना वैली

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts